20 सितंबर 2013 - 19:30
सीरिया में हज़रत ज़ैनब स. के हरम के रक्षा कमाण्डर आतंकवादियों के हाथों शहीद।

फ़ाज़िल सुबही सीरिया में अबू हाजिर के नाम से मशहूर थे जिन्होंने हरम के सुरक्षा में बहादुरी के अनेकों उदाहरण पेश किये थे और अब जबकि नकी शहादत की ख़बर से अहलेबैत अ. के चाहने वालों को दुख पहुँचा है

सीरिया में हज़रत ज़ैनब स. के हरम की सुरक्षा में लगे एक कमाण्डर नें अहलैबत नयूज़ एजेंसी (अबना) से बात करते हुए कहा कि सोमवार (15 सितम्बर 2013) के दिन आतंकवादियों नें दो गोलों से हरम की सुरक्षा में लगे रक्षकों के एक कमाण्डर अबू हाजिर को शहीद कर दिया है।उन्हें दो गोलियां सीने और कमर में लगी हैं। शहीद के शव को पहले ईरान और फिर ईराक़ के पवित्र शहर नजफ़ ले जाया गया जहाँ हज़ारों की संख्या में लोग उनके अन्तिम संस्कार में शामिल होने के लिये तैयारी कर रहे हैं।अबना की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले भी विदेशी सूत्रों नें ख़बर दी थी कि हज़रत ज़ैनब स. के हरम की सुरक्षा के लिये बनाई गई ज़ुल्फ़ेक़ार ब्रीग्रेड के उप कमाण्डर फ़ाज़िल सुबही शहीद हुए हैं लेकिन इस ख़बर की पुष्टि नहीं हो सकी है और उनके शहीद होने की सही रिपोर्ट नहीं मिल सकी है।फ़ाज़िल सुबही सीरिया में अबू हाजिर के नाम से मशहूर थे जिन्होंने हरम के सुरक्षा में बहादुरी के अनेकों उदाहरण पेश किये थे और अब जबकि नकी शहादत की ख़बर से अहलेबैत अ. के चाहने वालों को दुख पहुँचा है अर्थात वह अपना उद्देश्य पाने में सफल हो गए हैं और 21वीं शताब्दी में अहलेबैत अ. का बचाव करते हुए शहीद हो गए हैं।